इस गर्म चाय के बाद .....!
गर्म चाय के बाद ....!
मैं और मेरे साथी #कॉम्रेड
एक बुलावे पे आ जाते है कही भी ,
गली, नुक्कड, बाजार , शोर-शराबोसो भरी शहरी गलींयो में ,
या कभी मैं जाता हुं, खुद की तलाश में उन्हे ढुंढते ढुंढते,.....
जब भी हम मिलतै है, एकदुसरे को,
चुमते है उम्मीद भरी नजरों से..
मानों दुनिया पर से हमारा भरोसाही टुट गया हो
और बैठ जाते है,चाय की टपरी पर
डेरा डालकर उसी के इंतजार में ....
तब आती है
सिसकती, दहेकती, गर्म,चाय
नौजवांनो के खुन की से उबली,
गरीबों के दर्द की
काली पत्ती से बनी
दुध का तो मानो पताही नही चलता.
उसका होना महज
एक कारण बन जाता है
जैसे भारत में समाजवाद चर्चाओं का.
हम धीरे धीरे उसी चाय की घुंट लेते लेते
बातें करते है ,हर तरह अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करने की
,ग्रामसी और ब्रेख्त के लिखावट की ,
समकाल में हो रहे शोषण की....
चाय खत्म होती है पर बातें खत्म नही होती.
तब हम में से एक कॉम्रेड के फोन की घंटी बजती है...
वो इशारा होता है अपने पुराने परिवेश में लौटने का,
जिससे तंग आकर ही हम ये
अवकाश खोज रहे हे है..
जी तो नही करता पर हम,उठते है
दिमाग में ढेर सारे सवाल लेकर चल पडते है
अपने -अपने पिंजडे की ओर
इस गर्म चाय के बाद , उस गर्म चाय की उम्मीद में
- विक्रांत


खास कविता 🌹🌹👌👌
ReplyDeleteBahut khub. ... ❤
ReplyDelete💐💐अतिशय सटीक आणि वास्तविक मांडणी केले आहे...
Deleteઅતિસુંદર
ReplyDeleteअतिशय सुंदर
ReplyDelete👍👍👍
ReplyDeleteNice sir
ReplyDeleteMashallah.. bhot Badiya 🥰😍
ReplyDelete