मैं चाहता हुं तुम अपने विस्तार में रहो
अकेलेपण के बर्फीली चोंटी पर
ये जो बरसों से बर्फ जम गयी है
मुझे लगता है तुम युं ही समाती जा रही हो वहां
ये जो तुम्हारी आंखों में खालीपण दिखता है , लगता है,जैसे
तुम अपने नैसर्गिक रूप में खिलखिलाना भूल गयी हो..
कभी-कभी तुम टूटी हुई लाइनें कहती हो बातों के दौरान और चुप हो जाती हो
मैं कोशिश करता हुं समझने की तुम्हारे मन को,
पर समज नही पाता
तुम यकीन मानो गर मान सको तो
मैंने भी सब छोड़,
खुद को स्थापित कर लिया है
तुम्हारे कहेने के बाद
पर मुझे क्युं ऐसा लगता है की ,अहसासों के दक्षिणी ध्रुव पर
तुम्हारे आस-पास सुरक्षित तरंगों का
सुदृढ़ घेरा बनाने के लिए मैं प्रतिबद्ध हूं,
मैं तुम्हे गुमनामी के बर्फ में युं समा जाने नहीं दे सकता
मैं तुम पर यूं ही समय की धूल चढती देख नही सकता
मैं तुम्हे यूं ही खामोशी में डूबते हुए नहीं देख सकता,
मुझे ऐहसास है इस बात का इश्वर ने ! तुम्हारी आंखो में सपने रख दिये हैं
तुम्हारे मन पर अनकहा लिख दिया है
तुम्हारी रूह पर इन्द्रधनुष के सब रंग गहरा दिये हैं
वो तुम्हें अपनी हथेलियों में तुम्हें पारिजात सा खिला रखना चाहता है,
और मुझे लगता है
तुम भोर की पहली किरण सी बनकर रहो
संदली और छुईमुई सी रहो
आत्मविश्वास में इठला कर चलो
धरती पर चलो, आसमान में उड़ो
मैं तुम्हें देखना चाहता हुं ऐसेही ,
जैसे तुम अपने विस्तार में रहो.
- Vikrant


👌👌👌
ReplyDelete