प्रेम में हारे लोंगो की कविता
आम लोगों का इतिहास।
जिन्हें सत्ता से शिकायत का
वक़्त न था।
और न थी
समाज से लड़ पाने की क्षमता।
वो जयकारों में भी पीछे थे
और क्रांतियों में भी आखिरी।
उनकी लड़ाई खाने और
एक छत की थी,
आखिरी दिन तक यही लड़ाई थी-
उनकी क्रांतियाँ वहीं तक सीमित थीं।
ज्यादा से ज्यादा कुछ हुआ
तो कभी कभी
इन आम लोगों ने प्रेम भी किया-
और
उसमें भी ये हारे
और चुपचाप मान लिया।।
- Vikrant


Comments
Post a Comment