ईंतजार में हुं
ईंतजार में हुं....
वो नही आयेगी
क्योंकि, उसे व्यर्थ लगता है हमारा मिलना मेरा उससे प्यार करना /
बेचैन होकर देखता रहता हु मै उसकी राह/
खिडकी के जाली से, सामने बिछी लंबी सडक/
जो कही नही गयी बरसों से....
सुनता हुं आवाजे कई सारी,
पर उसमे नही होती उसके पैरो की आहट !
मै सोचता हूँ कई बार..
क्या दुनिया भर की लडकिया एकही जैसी होती होंगी ?
या शायद किसी को प्रेम नही लगता होगा टाइमपास.
मै सोचता रहता हुं /
क्या पुंजीवाद ऐसे ही खत्म करता रहेगा हमारे बीच के प्रेम को भी ?
वो लडकी नही आती जिसे, मुझसे ज्यादा कॉलेज के डिग्री की पडी है /
जो एलान मस्क को अपना आदर्श मानती है/
फिर भी मैं इंतजार करता हूँ
मै अभी भी इंतजार में हूं....
Vikrant


Comments
Post a Comment